CGPSC, VYAPAM के बाद अंग्रेजी स्कूलों में सहायक शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला… इंटरव्यू लिस्ट में नाम ही नही और चयन सूची में वो टॉप पर… पढ़िए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे है। पहले पीएससी, फिर व्यापम परीक्षा में गड़बड़ी के बाद अब शिक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती सूची में दो ऐसे लोग नाम शामिल हैं, जिनका साक्षात्‍कार के लिए बुलाए लोगों की सूची में नाम ही नहीं था।

यह मामला रायपुर जिला के अंतर्गत अंग्रेजी माध्‍यम उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग शाला का है। सहायक शिक्षक के सात पदों पर (अनुसूचित जनजाति वर्ग) भर्ती के लिए कलेक्टर कार्यालय से विज्ञापन जारी किया था। बता दें कि कलेक्‍टर ही जिला में स्‍वामी आत्‍मानंद उत्कृष्‍ट अंग्रेजी माध्‍यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति के अध्‍यक्ष हैं। वहीं, यह सूची समिति के सचिव और जिला शिक्षा अधिकारी के हस्‍ताक्षर से जारी किया गया है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री के ओएसडी रह चुके उज्‍जवल दीपक ने इस भर्ती को लेकर दो सूची ट्वीट की है। एक सूची उन 35 लोगों की है जिन्‍हें साक्षात्‍कार के लिए 20 जून को बुलाया गया था। दूसरी सूची 23 जून की है, जो मैरिट लिस्‍ट या चयन सूची है। उज्‍जवल दीपक ने ट्वीट कर कहा की –

सहायक शिक्षक भर्ती
इंटरव्यू में बुलाये गये 35 अभ्यर्थियों की लिस्ट को ध्यान से पढ़िए ।
अब इसी इंटरव्यू के बाद हुए चयन में प्रथम स्थान पर निर्भय कुजूर और तीसरे स्थान पर पूर्णिमा सिंह हैं ।
क्या ऐसा संभव है की आप इंटरव्यू लिस्ट में ही नही हैं और आप परीक्षा में टॉप कर दें ?
ज़रूर कोई टंकण त्रुटि होगी या फिर दूरभाष पर चर्चा कर लिस्ट बनायी गई होगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...