कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रभारी बदला: PL पुनिया की जगह लेंगी कुमारी शैलजा…AICC महासचिव KC वेणुगोपाल ने जारी किया लिस्ट; देखिये

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रभारी बदला गया है। सोमवार को देर शाम AICC ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ में कुमारी सैलजा पीएल पुनिया की जगह लेंगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सैलजा को पी एल पुनिया के स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेशानुसार कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार राजस्थान और हरियाणा के प्रभारी भी बदले गए है।

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

देखिए आदेश :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

Durg News: TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का...

दुर्ग। जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया...

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

ट्रेंडिंग