युवा बनेंगे उद्यमी, AIPC प्रेसिडेंट क्षितिज चंद्राकर की पहल से शुरू हुआ कैंपेन…उद्योग लगाने वर्कशॉप में दिए गए टिप्स, हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर। अखिर भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डिप्लोमा कर रहे 200 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। संगठन के मास्टर ट्रेनर आरिफ खान द्वारा रुरल अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़ी जानकारी दी। इसी प्रकार ट्रेनर अनमोल पवन चौबे ने सीएसआईडीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रत्युश भारद्वाज, दीप सारस्वत, विवेक अग्रवाल, शादाब खान, अश्वनी शास्त्री, निखिल शाह सहित अन्य मौजूद थे। कार्यशाला में छात्रों को बताया कि रिपा (इंडस्ट्रियल रुरल पार्क) के लिए शासन स्तर पर कई योजनाओं संचालित की जा रही है। इसमें जमीन से लेकर अन्य सुविधाएं और सब्सिडी भी सरकार उपलब्ध करा रही है। इतना ही नहीं गौठान फेज-3 (RIPA)के जरिए ऐसे उद्योग लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाने का प्रयास किया जाना है। इसी प्रकार सीएसआईडीसी के जरिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और दिए जाने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर ही एक हेल्प लाइन नंबर 8109122812 जारी किया गया। इसमें युवा बेरोजगार अपने प्रोजेक्ट की डिटेल डाल सकता है। इसके जरिए उन्हें उद्योग स्थापित किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही ट्रेनिंग भी दी जाएगी। संगठन द्वारा अब तक इस तरह के कार्यशाला का आयोजन बालोद और डौंडीलोहारा जैसे क्षेत्रों में किया जा चुका है। आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में आयोजन की तैयारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...