CG – बंद कमरे में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: कई सालों से चल रही थी मामी-भांजे के बीच प्रेम प्रसंग… दोनों के लव स्टोरी का हो गया दुखद अंत… फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

बंद कमरे में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

जगदलपुर। एक मोहब्बत का मुकाम पर पहुंचने के पहले ही दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आया है। यहां 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। शुक्रवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। सुबह दोनों घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि, घर के नीचे वाले कमरे में दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।

कई घंटों के बाद जब विष्णु का छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। जिसके बाद युवक ने आस पास के लोगों को इकट्ठा किया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया। फिर इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने के जवानों को दी गई।

मौके पर पहुंचे जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला। जिसके बाद दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसलिए दोनों ने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​इस्लाम और लोकतंत्र: लोकप्रिय शासन की इस्लामवादी अस्वीकृति से...

नई दिल्ली। ​मुस्लिम समाजों में इस्लाम और लोकतंत्र के बीच का संबंध लंबे समय से बौद्धिक और राजनीतिक बहस का विषय रहा है। जहाँ...

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...