छत्तीसगढ़ RTE Admission 2023-24: RTE के तहत एडमिशन प्रक्रिया इस दिन से होगी शुरू… जानिए कब से लिए जायेंगे आवदेन… पढ़िए पूरी डिटेल

रायपुर। RTE के तहत इस साल एडमिशन 16 जून से दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत दाखिले के लिए फरवरी के बजाय 6 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं।

पिछले दो वर्षों से RTE के तहत स्कूलों में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू हो जाती है। इसलिए जून से पहले अधिकांश स्टूडेंट्स कई स्कूलों में एडमिशन ले लेते हैं। पिछली बार राज्य में सीटों से ज्यादा आवेदन मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सिस्टम बनाया है कि RTE के दायरे में आने वाले प्राइवेट स्कूल खुद बताएंगे कि इस बार उनके यहां कितनी सीटें हैं। स्कूलों की ऑनलाइन एंट्री 10 फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन पत्रों का सत्यापन करते हुए लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

इन चरणों में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
RTE का पहला चरण
आवदेन: 6 मार्च से 10 अप्रैल
सत्यापन: 11 अप्रैल से 11 मई
लॉटरी प्रक्रिया: 15 से 25 मई
प्रवेश प्रक्रिया : 27 जुलाई से 2 अगस्त तक

RTE का दूसरा चरण
आवदेन: 14 मार्च से 6 अप्रैल
सत्यापन:16 से 25 जुलाई
लॉटरी प्रक्रिया: 27 जुलाई से 2 अगस्त
प्रवेश प्रक्रिया : 3 से 14 अगस्त

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​इस्लाम और लोकतंत्र: लोकप्रिय शासन की इस्लामवादी अस्वीकृति से...

नई दिल्ली। ​मुस्लिम समाजों में इस्लाम और लोकतंत्र के बीच का संबंध लंबे समय से बौद्धिक और राजनीतिक बहस का विषय रहा है। जहाँ...

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...