दुर्ग ग्रामीण में एल्डरमेन अजीत यादव संभालेंगे युवा कांग्रेस की कमान: अध्यक्ष के रूप में हुए निर्वाचित…जीत के बाद गृहमंत्री साहू से लिया आशीर्वाद

भिलाई। युवा कांग्रेस के नतीजे पिछले दिनों आए। हालांकि, इन नतीजों की कल्पना पहले की जा चुकी थी। बस इंतजार था औपचारिक परिणाम का। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से युवा कांग्रेस की कमान अब एल्डरमेन अजीत यादव के कंधों पर रहेगी। अजीत यादव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त दी है। अजीत यादव अब दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। अभी वर्तमान में अजीत नगर निगम रिसाली के अंतर्गत रूआबांधा क्षेत्र के एल्डरमेन के रूप में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा मनोनीत भी किए गए हैं। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होते ही सबसे पहले आशिर्वाद लेने गृहमंत्री के बंगले पहुंचे। रूआबांधा ,रिसाली ,मड़ौदा एवं दुर्ग ग्रामीण के उनके समर्थक ने उनके जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शुभकामनाएं संप्रेषित करने वाले कार्यकर्ता , निखिल राय, अमित सिंह, जे.पी यादव,महेन्द्र वर्मा शैलेष कुमार मनोज पटेल, देवेंद्र कुमार निषाद, दिनेश यादव आदि है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...