जेल DG की हत्या: नौकर यासिर ने केचप की बोतल से गला रेतकर DG जेल लोहिया को मार डाला… आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना में हत्या का शक उस नौकर यासिर पर है, जो घटना के बाद से फरार है। अहम बात कि जिस घर में हत्या हुई, वह लोहिया का नहीं, बल्कि उनके दोस्त का है।


हत्या के बाद मंगलवार सुबह पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) नाम के संगठन की रिलीज सामने आई है। उसमें कहा है कि हम कभी भी और कहीं भी ऐसे हाई प्रोफाइल टारगेट को हिट कर सकते हैं। यह जम्मू-कश्मीर विजिट पर आ रहे गृह मंत्री को हमारा छोटा सा तोहफा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं।

यासिर ने तकिये से गला दबाकर लोहिया को मारने की कोशिश की। शक की वजह से पास पड़ी सॉस की बॉटल से गला रेतने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले सुरक्षाबलों ने रूम में आग देखी। दरवाजा अंदर से बंद था। वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। शुरुआती जांच में यह यह मर्डर लगता है।

आतंकवादी संगठन PAFF के प्रवक्ता तनवीर अहमद राठेर ने प्रेस रिलीज जारी की। इसमें लिखा- हमारी स्पेशल स्क्वॉड ने उदयवाला में इंटेलीजेंस बेस्ड ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हमने जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल एचके लोहिया जैसे हाईप्रोफाइल टारगेट को मार दिया। ऐसे हाई प्रोफाइल ऑपरेशन की यह महज शुरुआत है।

यह हिंदुत्ववादी शासन और उसके सहयोगियों को हमारी चेतावनी है कि हम कभी भी और कहीं भी.. टारगेट हिट कर सकते हैं। यह उस शासन के गृह मंत्री को हमारा छोटा सा तोहफा है, जो जम्मू-कश्मीर वििजट पर हैं। हम ऐसे ऑपरेशन जारी रखेंगे।

PAFF जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी संगठन है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद इस नए आतंकी संगठन का नाम सामने आना शुरू हुआ था। यह आतंकी संगठन गजावत-उल-हिन्द के मारे हुए कमांडर जाकिर मूसा से प्रभावित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...