टाउनशिप और खुर्सीपार के दुर्गा पंडालों को मिला डोम शेड: इस नवरात्रि में समितियों ने माना विधायक देवेंद्र यादव का आभार…पंडालों के बाहर नजर आ रहे आभार वाले पोस्टर

भिलाई। टाउनशिप और खुर्सीपार के दुर्गा पंडालों के बाहर एक कॉमन पोस्टर और होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं वो है विधायक देवेंद्र यादव को आभार जताते समिति के पदाधिकारियों के होर्डिंग्स व पोस्टर। दरअसल, भिलाई के खुर्सीपार और टाउनशिप इलाकों में सबसे ज्यादा डोम शेड का निर्माण कराया गया है। जिससे समितियों को बड़ी राहत मिली है।

टाउनशिप और खुर्सीपार के गणेश और दुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने डोम शेड की डिमांड की और विधायक देवेंद्र ने बिना देरी किए मंजूरी दिलाई। यही नहीं, मंजूरी दिलाने के बाद काम शुरू हुआ और कुछ ही महीनों में डोम शेड खड़ा हो गया।

अब इन डोम शेड्स में मां दुर्गा विराजमान हैं। प्रथम पूज्य गणेशजी भी विराजमान रहें। तब भी विधायक देवेंद्र को आभार जताने वाले समिति के पदाधिकारियों की तस्वीरें सामने आई थी। इस बार भी हर पंडाल में ये नजारा देखने को मिल रहा है।

यहां बनाए गए हैं डोम शेड

  • खुर्सीपार में वार्ड 39 सुभाष नगर में 20 लाख के दो शेड का निर्माण हो रहा
  • वार्ड 42 गौतम नगर में 42 लाख से भव्य शेड और सौंद्रीयकर्ण कार्य हो रहा
  • वार्ड 43 बापू नगर में 12 लाख से डोम शेड बन कर तैयार है
  • वार्ड 50 में 19 लाख से डोम शेड बन गया
  • वार्ड 49 में 19 लाख से डोम शेड बना
  • छावनी में 2 शेड बन कर तैयार है लगभग 19 और 15 लाख से
  • टाउनशिप के सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-10, सेक्टर-9, सेक्टर-8, सेक्टर-7 समेत अन्य सेक्टरों में डोम बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...