छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल जेल से रिहा: दुर्ग जेल के बाहर उमड़ा जन सैलाब…हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, कल दुर्ग से रायपुर तक बड़ी रैली

  • 30 मई 2022 से जेल में थे अमित बघेल
  • बालोद समेत हसदेव व अन्य मामलों को लेकर पुलिस ने भेजा था जेल
  • बिलासपुर हाईकोर्ट से अमित बघेल को मिली जमानत
  • केंद्रीय जेल दुर्ग में थे अमित बघेल
  • दुर्ग जेल के बाहर समर्थकों का उमड़ा जन सैलाब
  • छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए थे क्रांति सेना के पदाधिकारी
  • बालोद में हुए बलवा कांड समेत अन्य आरोप को लेकर पुलिस ने भेजा था जेल

भिलाई। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिली। रात 9 बजे केंद्रीय जेल दुर्ग से छोड़ा गया है। अमित बघेल के स्वागत में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। जेल के बाहर पटाखे फोड़े गए। लोगों में गजब का माहौल देखने को मिला। 25 नवंबर को दुर्ग से रायपुर तक रैली निकाली जा रही है। अमित बघेल का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

इसकी तैयारी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कर ली है। दुर्ग जेल के बाहर जो माहौल देखने को मिला, इससे पहले कभी अन्य किसी नेता के लिए दुर्ग में नहीं देखा गया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 मई 2022 से अमित बघेल जेल में थे।

बालोद प्रकरण से लेकर हसदेव व अन्य आरोपों को लेकर बालोद, जांजगीर-चांपा व अन्य जिले की पुलिस ने जेल भेज दिया था। बिलासपुर हाईकोर्ट से अमित बघेल की जमानत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...