UGC-NET, CSIR-NET, NCET की परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान, ऑनलाइन होगा एग्जाम, NTA ने जारी किया शेड्यूल 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार की रात UGC-NET, CSIR-NET और NCET की परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान किया। ये परीक्षा 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच होंगे। ये तीनों परीक्षाएं पहले जून में होने वाली थी, जो अलग-अलग वजहों से कैंसिल हो गई थीं। नई तारीखों के मुताबिक NCET का एग्जाम 10 जुलाई को होगा। UGC NET 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच और CSIR-UGC NET 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच होगा। इस बार एग्जाम मोड भी ऑनलाइन रखा गया है। रद्द होने से पहले UGC-NET पेन और पेपर मोड में हुआ था।

जानिए कब-कब एग्जाम हुए थे कैंसिल

  • NTA ने रिसोर्सेस की कमी की वजह से 21 जून को CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित कर दी थी। यह 25-27 जून के बीच होना था।
  • NTA ने गड़बड़ियों की आशंका के चलते UGC NET परीक्षा 19 जून को रद्द की थी, जबकि पेपर एक दिन पहले 18 जून को हुआ था।
  • पेपर लीक होने से NCET को भी रद्द किया गया। बता दें कि नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 12 जून को कराई गई थी, जिसे शाम को ही रद्द कर दी गई थी।

NEET एग्जाम में कंट्रोवर्सी की वजह से घिरा है NTA

  • NTA पहले से ही NEET UG 2024 विवाद को लेकर आरोपों से घिरी है। 11 जून को सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की याचिका पर सुनवाई की थी। कैंडिडेट्स ने ब‍िहार और राजस्‍थान के एग्‍जाम सेंटर्स पर गलत क्‍वेश्‍चन पेपर्स बंटने के चलते हुई गड़बड़ी की शिकायत की थी और परीक्षा रद्द कर SIT जांच की मांग की गई थी। हालांकि, SC ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और NTA को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने NEET UG 2024 में पेपर लीक, ग्रेस मार्किंग सहित अन्य गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस ए. अमानुल्लाह की पीठ ने कहा था कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, हमें जवाब चाहिए। नोटिस में बेंच ने केंद्र और परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA से 4 हफ्ते में जवाब मांगा था।

NEET पेपर लीक केस में CBI ने 5 को किया अरेस्ट

बता दें कि NEET पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 27 जून को मनीष प्रकाश और आशुतोष पटना से गिरफ्तार किया था। इन्होंने कैंडिडेट को लीक पेपर रटवाने के लिए प्ले स्कूल बुक कराया था। यहीं से पेपर के जले टुकड़े भी मिले थे। 28 जून को हजारीबाग से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इनमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने ली शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक:...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शिक्षा विभाग की अहम बैठक ली। बैठक में विभाग के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ नये शैक्षणिक सत्र,...

भिलाई स्टील प्लांट में मिली युवक की लाश: ब्लास्ट...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। दरहसल ये...

CG – नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण...

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले में...

छत्तीसगढ़ पुलिस की पहल से नए कानूनों को समझना...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस...

ट्रेंडिंग