प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए 29 मार्च तक कर सकते है आवेदन… 30 अप्रेल को होगी प्रवेश परीक्षा

कोरबा। प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। ऑनलाइन आवेदन 29 मार्च 2023 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 30 मार्च से 03 अप्रैल तक की जा सकती है।

प्रवेश परीक्षा 30 अप्रेल 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफापाली, पोड़ी-उपरोड़ा, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा एवं करतला में संपर्क कर निर्धारित समयावधि में भरा जा सकता है। उक्त परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी राज्य के वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in से भी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त आवेदन फॉर्म में जिला बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र के अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। यह प्रमाण पत्र शाला प्रवेश/काउंसिलिंग के समय अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...