18 फरवरी से अस्मिता हॉकी लीग जूनियर स्टेट हॉकी टूर्नामेंट: हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ हॉकी करा रहा संयुक्त आयोजन… सभी तैयारियां अंतिम चरण में

राजनांदगांव। छत्तीसगढ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के संयुक्त तत्वधान में अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका की स्पर्धा 18 से 22 फरवरी तक तथा सब जूनियर दिनांक 21 से 26 फरवरी तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाऐगीं प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में 8 जिलो की टीमे व सब जूनियर बालिका वर्ग में 9 जिलो की टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजको द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है,चैंपियनशिप का उद्घाटन 18 फ़रवरी को शाम 4 बजे से अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी नर्सरी को राज्य स्तर की स्पर्धा करने की जिम्मेदारी एक बार फिर हॉकी इंडिया ने दि है ।गतवर्ष वेस्ट जोन हॉकी की बालक बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर स्पर्धा का आयोजन खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के चलते इस बार हॉकी इंडिया व स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी स्पर्धा की जिम्मेदारी राजनांदगांव को सौंपी है जिसे लेकर हॉकी राजनांदगांव व हॉकी छत्तीसगढ के कार्यकर्ता एवं खिलाडी कडी मेहनत कर रहे है।

जूनियर बालिका में आठ व सबजूनियर बालिका में 9 जिलो की टीमें लेंगीं हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 18 से 22 फरवरी तक आयोजित है आयोजन में स्पोटर्स अकादमी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीरचांपा, कोरबा, कांकेर, कबीरधाम के अलावा मेजबान मेजबान राजनांदगांव तथा सबजूनियर बालिका वर्ग में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर, कबीरधाम, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, के अलावा मेजबान राजनांदगांव की बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगीं।

दोनो प्रतियोगिता में पुरूष्कार की राशि की घोषणा:- जूनियर बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,00,000/- दुसरा पुरूष्कार 1,60,000/- तथा तीसरा पुरूष्कार 1,20,000/- से पुरूष्कृत किया जाएगा वही सब जूनियर बालिका वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,00,000/- दुसरा पुरूष्कार 1,60,000/- तथा तीसरा पुरूष्कार 1,20,000/- से पुरूष्कृत किया जाएगा।

स्टेडियम परिसर को सजाया संवारा जा रहा हैं

गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को आयोजन समिति के द्वारा सजाया संवारा जा रहा है जहां मैदान के चारो ओर ब्राउडिंग बोर्ड का सहारा लिया जा रहा है वंही मैदान के बाहरी हिस्से में रंग बिरंगी रौशनीयां भी अपनी छटा बिखेर रही हैै।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...