दुर्ग में असिस्टेंट जेलर के घर पर हमला: जेल परिसर में बने क्वार्टर पर आधी रात को बदमाशों ने चाकू-हथियार के साथ पहुंचकर जमकर मचाया उत्पात…तस्वीरों में देखिए हमलावारों ने किस तरह वारदात को दिया अंजाम

भिलाई। केंद्रीय जेल दुर्ग के असिस्टेंट जेलर के घर पर देर रात को हमला हो गया। हमलावार 5 से ज्यादा लोग बताए जा रहे हैं। जिस तरह की वारदात हुई है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावार हथियार के साथ पहुंचे थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।

– घटना के संबंध में परिजनों ने जो पुलिस को बताया है उसके मुताबिक, दुर्ग जेल परिसर में ही स्टाफ क्वार्टर हैं।
– वहीं पर एफ-3 में असिस्टेंट जेलर अशोक साव का निवास है।
– रात तकरीबन साढ़े तीन बजे के आसपास कुछ लड़के घर पहुंचे।


– दरवाजा को जोर-जोर से बजाने लगे और तोड़ने की कोशिश में लगे रहे।
– इस बीच पूरे समय कहते रहे, जिसे बुलाना है बुला लो।
– जान से मार देंगे। किसी को नहीं छोड़ेंगे। जिसे बुलाना है बुलो लो…इस तरह की आवाज आ रही थी।
– कम से कम 5 लोग रहे होंगे।

– परिजनों ने यह भी बताया है कि, खिड़की की कांच तोड़ दिए हैं।
– चाकू से अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाए हैं।
– जिस वक्त ये कांड हुआ, उस टाइम सभी सो रहे थे।
– जोर से आवाज आने पर उठे और पुलिस को सूचना दी।

– तब तक बदमाश वहां से भाग गए थे।
– अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जेल परिसर में स्थित असिस्टेंट जेलर के घर पर हमला कैसे हुआ?
– जेल परिसर की सुरक्षा सवालों के घेरे में है।


– फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
– पद्नाभपुर पुलिस चौकी के प्रभारी तोबिश खाखा ने बताया कि, शिकायत मिली थी कि उप जेलर के घर मे लगे जाली से कुछ युवक चाकू लेकर डरा धमका रहे हैं।

– चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि, इसके अलावा गली-गलौज भी करने की शिकायत मिली है।
– जांच जारी है, उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे।
– उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...