UP में रायपुर पुलिस पर हमला, 53 लोगों पर केस दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। घायल आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा की शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ रायपुर में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान एनडीपीएस कोर्ट ने शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट के आधार पर कार्रवाई करने के लिए रायपुर पुलिस की टीम, जिसमें प्रभारी आरक्षक युसुफ खान, आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी और सत्यवेंद्र प्रधान शामिल थे, शुक्रवार रात कौशांबी पहुंची। टीम ने पहले आकाश उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया और इसके बाद शिवम केशरवानी की तलाश में इचौली गांव पहुंची।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम शिवम के घर के आसपास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मियों को चोर समझते हुए ‘चोर-चोर’ कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया।

आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना के बाद कौशांबी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 53 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंडे की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडकीभाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंडे की सब्जी नहीं बनाने की बात पर...

धर्मांतरण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद सड़क जाम,...

नारायणपुर। जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, "प्रेस" लिखे एक चारपहिया वाहन...

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...