अंडे की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी पर फेंका खौलता पानी, महिला झुलसी, मामला दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडकीभाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंडे की सब्जी नहीं बनाने की बात पर नाराज पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंडे की सब्जी को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम पडकीभाट निवासी 30 वर्षीय रूमा साहू ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे भोजन को लेकर उसका पति महेश साहू से विवाद हो गया। रूमा ने रात के खाने में लौकी की सब्जी बनाई थी। इसी बात पर महेश साहू नाराज हो गया और अंडे लेकर घर पहुंचा।

महिला का आरोप है कि अंडे की सब्जी नहीं बनने पर पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने पहले उबले हुए अंडे उसकी ओर फेंके और फिर गर्म पानी उसकी बाईं जांघ पर डाल दिया।

जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, गर्म पानी फेंकने के बाद आरोपी ने उसका गला पकड़कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजनों ने डायल 112 को खबर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति महेश साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...