मंत्री का वीडियो वायरल, सुशासन तिहार के दौरान टेबल पर पैर रखे दिखे रामविचार नेताम

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री कार्यक्रम स्थल पर टेबल पर पैर रखकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में मंत्री के साथ बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े और जिले की कलेक्टर संतन देवी जांगड़े भी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्राम मोरगा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान का है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। कई यूजर्स मंत्री के बैठने के तरीके को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सामान्य व्यवहार बता रहे हैं।

इस मामले में पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री के बैठने के तरीके पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया है।

फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर मंत्री रामविचार नेताम या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान सामने आए इस वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...