भिलाई के ऑटो चालकों ने PCC महासचिव अरूण सिसोदिया से बताई समस्या, तत्काल पहुंचे ट्रैफिक DSP के पास, समस्याओं का जल्द समाधान का वादा

दुर्ग-भिलाई। भिलाई-दुर्ग ऑटो संगठन के चालक और मालिकों ने रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया से जनसंपर्क कार्यालय वैशाली नगर विधानसभा में मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सहयोग मांगा।

जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए सभी ऑटो चालकों की एक जगह बैठक आयोजित की गई। उनकी मांगों पर चर्चा करते हुए ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने मुलाकात कर समाधान हेतु पहल किया व गुरजीत सिंह ने समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके साथ ही यूनियन के पंजीयन हेतु मार्गदर्शन किया व सरसिज घोष जिलाध्यक्ष, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ को इस संगठन का प्रभारी संयोजक का कार्य भार सौंपा गया। ऑटो चालकों के समस्याओं व भविष्य में किसी भी सहयोग हेतु अपनी उपलब्धता हेतु आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर ऑटो मालिक इरफान खान व उनके कई साथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...