पहली बार खुर्सीपार में माता के भक्तों के लिए भव्य सेवा पंडाल: BJP पार्षद दया सिंह ने की पहल…9 दिनों तक पदयात्रियों के लिए सारी सुविधा, राज्यपाल और पूर्व सीएम को दिया आमंत्रण

  • खुर्सीपार में लगने वाला है पंडाल
  • पदयात्रियों को मिलेगी सभी चीजों की सुविधा
  • बैठने और आराम करने के लिए गद्दे से लेकर नाश्ता और फल का उत्तम प्रबंध

भिलाई। वो चाहे नवरात्रि हो या शिवरात्रि हो…बाबा के परम भक्त दया सिंह की भक्ति भिलाइवासियों को देखने को मिली है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पहल से इस बार नवरात्रि में भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। इस सेवा पंडाल में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को सारी चीजों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी दी जा रही है।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि ये पहला मौका है जब खुर्सीपार में पदयात्रियों के लिए सबसे भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। माता के भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उचित प्रबंधन ने हमारी समिति ने कर लिया है। सेवा पंडाल में आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और छत्तीसगढ़ के लाडले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को आमंत्रण कार्ड दिया है। दोनों ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वास्त किया है कि वे सेवा पंडाल में जरूर आएंगे। माता के भक्तों के बीच वक्त बिताएंगे।

पहली बार में भव्य आयोजन
अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की जा रही है। दया सिंह ने बताया कि, रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।

वार्ड-44 में पहली बार दुर्गोत्सव की रहेगी धूम
दया सिंह ने बताया कि, वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में पहली बार सरकारी स्कूल के पास दुर्गा मां विराजमान होंगी। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पार्षद सरिता बघेल को दी गई है। उन्हें महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं शीतल शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आखिरी दिन महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...