CG – पत्नी और सांस की हत्या: 5 साल की बच्ची के सामने वकील ने मां और नानी की कर दी हत्या, रॉड से पीट-पीट कर मार डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला आया है। डीडी नगर में एक वकील ने रॉड से पीटकर पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। वारदात के समय उसकी 5 साल की बेटी भी वहीं थी।

रिंग रोड से लगे मैना रेस्टोरेंट के पीछे बनी रिहायशी कॉलोनी में यह वारदात हुई है। वकील अपने परिवार के साथ पास ही रह रहा था। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक वकील का नाम सौरभ उपाध्याय है। जांच से जुड़े अफसरों ने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। अफसरों ने बताया कि आए दिन परिवार के बीच कई बातों को लेकर विवाद भी हुआ करता था। गुरुवार की दोपहर तीनों के बीच बहस बढ़ गई। झुंझलाकर सौरभ ने लोहे की रॉड से पत्नी और सास पर हमला कर दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, पति सौरभ उपाध्याय और 36 वर्षीय पत्नी मनीषा उपाध्याय के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसकी वजह उनकी बेटी को दिल की बीमारी होना है। बेटी के इलाज को लेकर ही दोनों के बीच आए दिन बहस होती थी। इसलिए मनीषा उपाध्‍याय अपने मायके जाकर 65 वर्षीय मां रमा पांडे के साथ रहने लगी थीं।

आज गुरुवार की सुबह सौरभ पत्नी से मिलने गया था। वहीं, बेटी की इलाज और जांच कराने को लेकर दोनों के बीच फिर से बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि सौरभ ने गुस्से में अपना आपा खो दिया। पास में रखे लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। यह देख पास में खड़ी सास बीच-बचाव करने आई, तो वकील ने सास को भी रॉड से पीट दिया।

मां-बेटी की चीख सुनकर पड़ोसियों ने आकर देखा, तो वकील अपने सास और पत्नी को पीट रहा था। दोनों महिलाओं के शरिर से खून बह रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर, पुलिस पहुंचने से पहले ही मां और बेटी की मौत हो गई थी।

मामले में सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया, “आरोपी आज सुबह अपने ससुराल अपनी पत्नी से मिलने गया था। उस दरमियान पति-पत्नी में नोकझोंक हुई। पति ने रॉड उठाकर पत्नी को मार दिया। बीच-बचाव करने आई सास को भी आरोपी ने रॉड से मारा। मौके पर दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...