सांसद राहुल का अय्यूब ने किया आत्मीय स्वागत : चर्चा में भूपेश सरकार की तारीफ की, कहा-अमर जवान ज्योति व बापू आश्रम से छग का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज

भिलाई। विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने रायपुर पहुंचे अभा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब खान ने आत्मीय स्वागत किया। खान ने राहुल गांधी को तिरंगा सुत की माला भेंटकर प्रदेश के विकास से सम्बंधित चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्रिमंडल, प्रदेश कांग्रेस सांसदों, संगठन और विधायकों के सहयोग से प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं अनवरत चल रहीं हैं। इसका लाभ आम जनता को मिल रही है। यहां शहीदों, किसानों, महिलाओं, गरीब, मजदूर, मध्यम वर्गीय, उद्योगपति, व्यापारियों, युवाओं और शासकीय कर्मचारियों के लिए योजनाएं क्रियान्वित हैं। आदर्श गौठान बनाए जाने पर भूपेश सरकार के कामकाज की तारीफ प्रदेश सहित विश्वभर में हो रही है।
आगे अय्यूब ने बताया कि अमर जवान ज्योति व बापू आश्रम से छग का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। वहीं श्रमिक को 7 हज़ार वार्षिक राशि दिए जाने की भी घोषणा की गई है । राहुल गांधी ने भी बेहद सहजता से उनकी बातों को सुना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...