भाई का साथ देने से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने किया इंकार… बोले – ‘जो करेगा वो भरेगा’… पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया है FIR

Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Shastri refused to support his brother

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के करीब स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर अनुसूचित जाति वर्ग के परिवार को धमकाने का आरोप लगा है और पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। इस मामले पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि, हम सत्य के साथ हैं। हर विषय को हमसे ना जोड़ें। जो करेगा वो भरेगा। कानून निष्पक्षता से काम करेगा।

दरअसल, बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलितों से मारपीट कर रहे हैं. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया है. वहीं अब इस पर धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा कि वह झूठ के साथ नहीं हैं और जो करेगा वो भरेगा. इस मामले को उनसे ना जोड़ा जाए.

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छोटे भाई पर FIR होने पर कहा कि मैं झूठ के साथ नहीं हूं. जो करे सो भरे. उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है. हम गलत के साथ नही हैं. कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता की गहराई से इसकी जांच करे. मैं गलत के कतई साथ नही हूं और हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए. हम सनातन, हिंदुत्व और श्री बागेश्वर बाली जी की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं. इसे हमसे न जोड़ा जाए.

वायरल वीडियो में नजर आई थीं ये हरकतें
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी शालिग्राम अपने मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमका रहा है और गालियां दे रहा है. साथ ही एक शख्स को पकड़कर मारपीट करने की कोशिश कर रहा है और कह रहा है कि राई (बुंदेलखंड का लोक नृत्य) नहीं चलेगी. इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना. उस समय वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर धाम का गाना बजाने से मना किया तो आरोपी ने लोगों के साथ अभद्रता की. मामले पर पुलिस अधीक्षक सचिन वर्मा का कहना है कि धार्मिक गाने बजाने को लेकर विवाद हुआ था और पिस्टल दिखाने जैसी बात सामने नहीं आई है. इस बात की जांच अभी की जा रही है. जांच के बाद यह मामला स्पष्ट कर दिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...