CG में युवक ने रेत दिया अपना गला: सरेराह खुद पर चाकू से किया कई वार… गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती… खुद पर हमला करते देख दहशत में आए लोग

CG में युवक ने रेत दिया अपना गला, सरेराह खुद पर चाकू से किया कई वार

खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में एक युवक ने चाकू से अपना ही गला रेतने का मामला सामने आया है। गला रेतने के बाद से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के इस तरह से अपना ही गला रेतने के कारणों की जांच में जुट गई है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

घायल रायपुर रिफर
मिली जानकारी के अनुसार, खरोरा के तिग्गडा चौक में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हाथों में चाकू लहराते हुए युवक पहुंचा और अपने ही गले पर ही कई बार वार कर घायल हो गया। वहां मौजूद लौगों को कुछ समझ आता तब तक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। खरोरा पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा पहुंचाया। यहां युवक की स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रिफर किया गया है, जहां युवक का इलाज जारी है।

होटल में वेटर का काम करता है युवक
थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि, घायल युवक खरोरा के समीप ग्राम केसला निवासी 30 वर्षीय लाला यादव है, जो खरोरा के एक होटल में वेटर का काम करता है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, अभी पूरे मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...