बलौदाबाजार Sex स्कैंडल : प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, 12 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में, मामले में जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की चर्चा

बलौदाबाजार. जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल कांड में शुरू से ही पुलिस की भूमिका नजर आ रही थी. इस घटना के मास्टर माइंड कहे जाने वाले शिरीष पांडे के गिरफ्तार होने के बाद मामले में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने बलौदाबाजार कोतवाली थाना में पूर्व में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 12 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने बताया कि सेक्स स्कैंडल मामले में बलौदाबाजार में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी का नाम पूछताछ में प्रथम दृष्टया सामने आया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और 12 सितम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. अभी और भी पूछताछ की जा रही है. जो भी इसमें शामिल होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पांच जमानत पर हैं और दो फरार हैं. वही घटना में जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की चर्चा नगर में है पर इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है. गिरफ्तार प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी ने जेल जाते समय कहा कि पुलिस वालों ने ही मुझे फंसा दिया. अब देखना होगा कि इस घटना में प्रधान आरक्षक के अलावा कौन कौन से पुलिस के अधिकारी, जवान और जनप्रतिनिधि शामिल हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...