नक्सलगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने बस्तर ओलंपिक का आयोजन, तीन स्तर पर होंगी स्पर्धाएं

रायपुर। नक्सल हिंसा से प्रभावित युवाओं को खेलों से जोड़ने एक से 15 नवंबर तक बस्तर में ‘बस्तर ओलंपिक’ का आयोजन किया जाएगा। पूर्व नक्सलियों और उनके पीड़ितों के बीच भी खेल का आयोजन किया जाएगा, जो केवल संभाग स्तर पर होगा। यह प्रयास उन लोगों के बीच सामंजस्य और शांति स्थापित करने के लिए किया गया है, जिनके बीच लंबे समय से तनाव रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और स्थिरता लाने की दिशा में यह पहल की है। साय का मानना है कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी हैं। बस्तर ओलंपिक का आयोजन इस सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि खेलों से न केवल युवाओं को सशक्त किया जा सकता है, बल्कि समाज में शांति और समरसता भी स्थापित की जा सकती है। इसका उद्देश्य खेलों के जरिए शांति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

तीन स्तर पर आयोजन, ये खेल शामिल

यह आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर होगा। इस ओलिंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) खेल शामिल होगा। बस्तर ओलिंपिक का एक अनूठा पहलू यह भी है कि इसमें पूर्व नक्सलियों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह उनके लिए समाज की मुख्यधारा में शामिल होने और जीवन में नई शुरुआत करने का एक बेहतरीन मौका होगा।

प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर

बस्तर के युवाओं में अपार खेल प्रतिभा है। इसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि उनकी खेल यात्रा को एक नई दिशा मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुभूति श्री फाउंडेशन भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित… अहमदाबाद...

भिलाई। अनुभूति फाउंडेशन की साधारण सभा की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए...

राजनांदगांव गोली कांड: रेत खनन मामलों में लापरवाही करने...

रायपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण...

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: केशकाल बाईपास को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के...

छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाली दो घटना: अलग-अलग मामलों...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के केस सामने...

ट्रेंडिंग