विधायक भेंट मुलाकात: शास्त्री नगर पहुचें में MLA देवेंद्र यादव…वार्ड-50 में जल्द खुलेगा हमर क्लीनिक, फ्री में होगा इलाज…सरोवर का होगा रेनोवेशन…जनता के साथ विधायक ने डोमशेड का भूमि पूजन किया

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार को भिलाई नगर निगम के वार्ड 50 शास्त्री नगर खुर्सीपार पहुंचे जहां उन्होंने वार्ड वासियों के साथ भेंट मुलाकात की। नागरिकों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को जाना और उनका कुशल क्षेम पूछा। सभी समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों की मांग पर सार्वजनिक रूप से घोषणा भी की है कि वे जल्द ही वार्ड 50 शास्त्री नगर खुर्सीपार में हमर क्लीनिक का निर्माण करवाएंगे। इस हमर क्लीनिक में वार्ड वासियों का फ्री में इलाज होगा।

यह क्लीनिक पूरी तरह से वार्ड वासियों के लिए समर्पित होगा। इसके लिए विधायक श्री देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारी को तत्काल स्टीमेट तैयार करने और शासन से स्वीकृति के लिए भेजने का निर्देश भी दे दिया है।ताकि जल्द से जल्द वार्ड में हमर क्लीनिक का शुभारंभ किया जा सके और वार्ड वासियों को क्षेत्रवासियों को फ्री में इलाज की सुविधा मिल सके। इसी के साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड का भ्रमण किया। वार्ड की समस्याएं देखी और लोगों की समस्याएं भी सुनी डोर टू डोर जनता से मुलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के बड़े बुजुर्गों का प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया छोटे बच्चों को अपना स्नेह दीया।

विधायक देवेंद्र यादव को अपने बीच पाकर वार्ड वासियों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विधायक देवेंद्र यादव से वार्ड वासियों ने कहां की वे पहले विधायक है जो उनसे मिलने उनके हालचाल जानने आते रहते है। वार्डो में आकर उनसे मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करते हैं। जबकि इससे पहले 35 सालों में आज तक कभी कोई नेता उनसे मुलाकात करने उनका हालचाल जानने उनका दुख बांटने कभी कोई उनके घर नहीं आया। पहले के जो नेता थे वह सिर्फ चुनाव में ही हाथ जोड़कर आते थे उसके बाद 5 साल तक वह कभी दिखाई नहीं देते थे।

इसके लिए वार्ड वासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और कहा कि 20 सालों में जो सड़के कभी नहीं बन पाई आज उन सड़कों को आपने मात्र कुछ सालों में बना दिया है। खुर्सीपार की कई सड़कें बुरी तरह से खराब थी जिन्हें बनाने कभी किसी ने पहल नहीं किया, लेकिन जब से देवेंद्र यादव विधायक बने है क्षेत्र के हर गली मोहल्ले की सड़कें बन चुकी है।

इसके लिए वार्ड के नागरिकों ने दिल से आभार जताया इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहां की वह सिर्फ अपना कर्तव्य पूरी इमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। जनता की सेवा ही उनका प्रमुख कर्तव्य है और इसी कर्तव्य को पूरा करने की शपथ लेकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों का उन्हें हमेशा से आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। वे अपने जीवन भर सेवा में लगे रहेंगे।

सरोवर का होगा रेनोवेशन
खुर्सीपार क्षेत्र के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास स्थित सरोवर का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों को बताया कि जल्द ही तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां म्यूजिक फाउनटेन लगाया जाएगा साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं भी डिवेलप की जाएगी। इसके लिए भी क्षेत्र के नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया।

डोम शेड का भूमि पूजन
ठेठवार पारा में जल्द ही डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक यादव से मांग की थी। जनता की मांग अब जल्द पूरी होने वाली है। विधायक यादव आज वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ धेमशेड का निर्माण करवाने के लिए भूमिपूजन किया गया। पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। सभी को बधाई दी गई। नागरिकों ने विधायक का आभार जताया और कहा कि जल्द ही डोम शेड का निर्माण होगा। इससे सभी को धार्मिक सामाजिक पारिवारिक कार्यक्रम करने से सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

ट्रेंडिंग