दुर्ग। एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट में कार्यरत महिला मजदूर ने प्लान्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पास से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 54 वर्षीय रामेश्वरी साहू 15 साल से यहां मजदूरी कर रही थी। उनके द्वारा फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि एनएसपीसीएल प्लांट में कार्यरत महिला मजदूर रामेश्वरी साहू उम्र 54 वर्ष डुंडेरा निवासी ने प्लांट के अंदर ही कार्य स्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुरानी भिलाई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

