Bhilai News : सिलेंडर लेने गए युवक से मारपीट, तीन बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग| खुर्सीपार पुलिस ने गैस एजेंसी के तीन बाउंसरों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 25 मार्च को प्रार्थी संतोष कुमार निवासी खुर्सीपार ने मारपीट की शिकायत की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और तीनों बाउंसरों के​ खिलाफ धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

प्रार्थी ने बताया कि वह शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने गया था। एजेंसी के सामने लाइन लगा था तभी वहां खड़े बाउंसर हरिओम चौधरी निवासी हाथखोज, विकास सिंह निवासी खुर्सीपार और विक्की विश्वकर्मा निवासी छावनी ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...