गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा, 45 सिलेंडर जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर संकट के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। रायपुर की खरोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 45 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए। इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ लिया है। आरोपियों के नाम गिनेश्वर प्रसाद साहू (32) और लादू राम (29) बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबे के सामने एक सफेद रंग की पिकअप (CG 04 QK 6282) में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां पिकअप में ‘श्री छत्तीसगढ़ गैस’ के भरे और खाली सिलेंडर मिले। पुलिस ने आरोपियों से 45 सिलेंडर जब्त किए। आरोपियों से जब्त सामान की कीमत 10 लाख 74 हजार बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मालिक भूपेश्वर प्रसाद साहू के निर्देश पर काम कर रहे थे। सिलेंडर के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने धारा-106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने जब्त सिलेंडर और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...