भिलाई पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव “Colours of Carnival 2024” हुआ सफल आयोजन… मुख्य अथिति के रूप में विजय बघेल हुए शामिल

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल में 23 दिसंबर 2024 को भव्य वार्षिक उत्सव “Colours of Carnival 2024” का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ ने मिलकर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जो पूरे आयोजन को यादगार बना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद), विशिष्ट अतिथि लालित चंद्रकार (विधायक) और गेस्ट ऑफ ऑनर दीपक चंद्रकार के साथ कई अन्य गणमान्य अथिति भी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से आयोजन में और भी जोश और ऊर्जा का संचार हुआ।

इस आयोजन की सफलता का श्रेय भिलाई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एच.पी.एस. उप्पल और प्रिंसिपल हरविंदर कौर उप्पल को जाता है। उन्होंने हमेशा शिक्षा की गुणवत्ता और सांस्कृतिक धरोहर को एक साथ विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हरविंदर कौर उप्पल ने विद्यालय के छात्रों को अच्छे संस्कारों और उच्च शैक्षिक मानकों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक नृत्य और संगीत कार्यक्रम ने सभी दर्शकों का दिल छू लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासित हो गया। संगीत और नृत्य के अलावा विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय भी दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर एच.पी.एस. उप्पल और प्रिंसिपल हरविंदर कौर उप्पल ने किया। इसके बाद, पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार और चेक प्रदान किए गए। इस समारोह में छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित थे, जो अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे थे।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा, “यह आयोजन शिक्षा और संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। हम सभी को मिलकर बच्चों को एक अच्छा नागरिक और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।” इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक, सहायक कर्मचारी और प्रशासनिक टीम का योगदान रहा। कार्यक्रम की मास्टर ऑफ सेरेमनी का दायित्व निभाया- पुष्पा भोई, शर्ली प्रिंस, दीपक कुमार राय और काव्या वर्मा ने। उन्होंने कार्यक्रम को अत्यंत व्यवस्थित और आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। डायरेक्टर एच.पी.एस. उप्पल ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों की भी आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक सफलता नहीं, बल्कि बच्चों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाना है।” प्रिंसिपल हरविंदर कौर उप्पल ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा, “हम बच्चों को सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन के संघर्षों से निपटने की कला भी सिखाते हैं। एक अच्छे इंसान बनने की दिशा में यह हमारा सबसे बड़ा योगदान है।” इस आयोजन को सफल बनाने में रमन कौर उप्पल का सहयोग रहा। 2023-2024 सेशन का एनुअल रिपोर्ट हेड मिस्ट्रेस बेटसेबा रानी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...