भिलाई में महाशिवरात्रि पर होने वाला है भव्य आयोजन: 18 फरवरी को निकलेगी “भोले बाबा की बारात”… राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और पूर्व राज्यमंत्री दीपक ताराचंद साहू को अध्यक्ष दया सिंह ने दिया आमंत्रण

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के बाद सरोज और दीपक को आमंत्रण
  • अध्यक्ष दया सिंह ने आयोजन संबंधी विषय पर की विस्तार से बातें
  • आयोजन को लेकर नेताओं ने थपथपाई पीठ

भिलाई। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (राज्यमंत्री) दीपक ताराचंद साहू को भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता दिया गया है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने सरोज और दीपक से मुलाकात कर आमंत्रण कार्ड सौंपा है। इस आमंत्रण के साथ उन्हें संगीत संध्या और भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। सरोज व दीपक ने भोले बाबा की बारात में शामिल होने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। संभवत: दोनों नेता कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। दया सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में बिचपुरिया को भी दया ने आमंत्रण कार्ड सौंपा है।

जोरों से चल रही तैयारी…
बता दें भिलाई में 18 फरवरी को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता देने का काम शुरू हो गया है। भोले की बाबा बारात के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने कल ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मुलाकात कर न्यौता दिया। दया सिंह ने दोनों प्रमुख नेताओं से आग्रह किया है कि वे भिलाई के इस सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल हो। उन्होंने दया के आमंत्रण को स्वीकारा है। कहा है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि भोले बाबा की बारात में शामिल हो।

इंतजार होने वाला है खत्म, 18 को निकलेगी बाबा की बारात
भिलाइयंस का इंतजार खत्म होने वाला है। भोले बाबा की बारात निकलने वाली है। हर साल की तरह इस साल भी भिलाई में यह आयोजन खास होने वाला है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा।

इस बार भी झांकियों का रहेगा विशेष आकर्षण
हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।

संगीत संध्या में आएंगे कई कलाकार
बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन में किया बदलाव: अब...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। पहले...

ट्रेंडिंग