रामेश्वरम जा रही ट्रेन में हुआ बड़ा हादसा: लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले, देखिए VIDEO

डेस्क। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास में भीषण रेल हादसे की खबर सामने आ रही है. मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन में भीषण आग लगने की सूचना मिली है. आग में झुलसने की वजह से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी. इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली, जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी. ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है.

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं.इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है. इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है.

बता दें कि इस ट्रेन को तिरूपति-रामेश्वरम-कन्याकुमारी जैसी जगहों की यात्रा करनी थी. शुरुआत में इस हादसे में मरने वालो की संख्या 2 बताई गई थी, लेकिन अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. मरने वालों में 5 लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को पास के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे विभाग ने केवल उस डिब्बे को अलग कर दिया है जहां आग लगी थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...