भिलाई में रफ ड्राइविंग की वजह से पलटी फार्च्यूनर: कई फीट हवा में उछली कार, एक युवक…

भिलाई। रिसाली में आज सुबह-सुबह एक फार्च्यूनर कार के साथ हादसा हो गया। नियंत्रण खोने की वजह से कार पलट गई। बताया जा रहा है कि, चालक द्वारा रफ ड्राइविंग करने की वजह से ये हादसा हुआ। चालक ने तेज रफ्तार में फार्च्यूनर गाड़ी को चलाते हुए डिवाइडर में चढ़ा दिया। इससे गाड़ी हवा में करीब 4-5 फिट तक उछल गई और सड़क में गिरते ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार का विंड ग्लास तोड़कर घायल को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नमन तिवारी नाम का व्यक्ति फार्च्यूनर कार CG 07 BW 9977 जो कि कांग्रेसी नेती और सेक्टर 10 पार्षद सुभद्रा सिंह की है को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। वह डीपीएस रिसाली की तरफ आ रहा था।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, कार की रफ्तार काफी अधिक थी और वो कार को इधर उधर चला रहा था। जैसे ही वो लक्ष्मी मार्केट के पास पहुंचा कार डिवाइडर से टकरा कर हवा में 4-5 फिट तक उछल गई। जोर की आवाज आते ही लोग इधर उधर भागे। कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पर गिरते ही पलट गई। इस दौरान कार ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की बाइक चालक बच गया। एयर बैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। लोगों ने तुरंत 112 में फोन करके पुलिस को बुलाया। उतई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नमन ने शराब पी रखी थी। दुर्घटना के बाद वो कार के अंदर फंस गया था। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर के सामने का विंड ग्लास को तोड़ा इसके बाद वहां से घायल को बाहर निकाला। नमन को चेहरे व अन्य जगह काफी चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...