EC की बड़ी कार्रवाई, 3 चुनाव ऑब्जर्वर को हटाया गया: छत्तीसगढ़ सहित 3 जिलों के चुनाव ऑब्जर्वर हटाए गए, शराब के नशे में ड्यूटी सहित ये लगे है आरोप

चुनावी डेस्क। चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में तीन चुनाव ऑब्जर्वर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ड्यूटी से हटा दिया है. ये तीनों ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात थे. पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और एमपी में तैनात दो जनरल ऑब्जर्वर और मिजोरम में एक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर के खिलाफ की गई.

इन अधिकारियों को हटाया गया–

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आईएएस अधिकारी लालतिनखुमा फ्रैंकलिन को ड्यूटी से हटाकर अनुराग पटेल को जनरल ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है. शराब के नशे में उटपटांग हरकत की थी. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट पर भारत निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई की है।

आईएएस अधिकारी आर गिरीश मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा और होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात आईएएस अधिकारी उदय नारायण दास की जगह लेंगे.

मिजोरम के लुंगलेई जिले में तैनात एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आईआरएस अधिकारी गौरव अवस्थी को हटा दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि उन्हें ‘कदाचार’ और पर्यवेक्षकों की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए हटाया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...