आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एजेंसियों पर ठोका डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर अनियमितता और लापरवाही के सामने आने के बाद सात कंपनियों पर डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इनमें रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिले की प्रमुख एजेंसियां शामिल हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर हुई है। विभाग ने इस कंपनी पर 1 करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपये का जुर्माना ठोका है। आरोप है कि कंपनी ने संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर सुरक्षा प्रबंधन और कर्मचारियों की तैनाती में गड़बड़ी करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बलौदाबाजार की एसआइएस लिमिटेड पर श्रम कानून और संविदा नियमों का पालन न करने पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का दंड ठोंका गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुर्माने की राशि कंपनियों से वसूली जाएगी और भविष्य में इन एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। विभाग का यह कदम संविदा एजेंसियों को सख्त संदेश माना जा रहा है कि नियमों की अनदेखी पर अब भारी कीमत चुकानी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...