CG – CHO की हत्या मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमिका को शॉपिंग कराने के बहाने ले गया बाहर… बीच रास्ते में प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट.. दूसरा बॉयफ्रेंड बनाने पर की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की हत्या, वॉट्सऐप हैक कर लगाया था पता

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवती की हत्या हुई थी। जिसका आज पुलिस ने खुलासा किया है। उसकी हत्या और किसी ने नहीं उसके प्रेमी ने किया है। युवती कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(CHO) के पद पर पदस्थ थी। बताया गया है कि, उसके पहले प्रेमी को शक था कि इसका किसी और के साथ चक्कर है। जिसके बाद उसने युवती का वॉट्सऐप हैक किया। जिसमें पता चल गया कि, युवती का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद आरोपी ने दिनदहाड़े युवती की कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश(24) के रूप में हुई थी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, युवती की स्कूटी और एक गमछा मिला था।

इधर, पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार(23) से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया था।

हिरासत में लेने के बाद मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हम दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से हम रायपुर में भी रह रहे थे। मगर कुछ समय पहले देवकी की यहां पोस्टिंग हो गई। तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद मैं भी वापस आ गया। यहां हम बात करते थे, लेकिन देवकी पहले जैसे बात नहीं करती थी। इस पर मुझे शक हुआ।

आरोपी ने बताया कि मैंने कंप्यूटर की पढ़ाई की है। इसलिए वॉट्सऐप हैक कैसे करते हैं, ये मुझे पता है। इसलिए मैंने देवकी का वॉट्सऐप हैक कर लिया। तब मुझे पता चला कि वो किसी और लड़के से बात करती है। इसके बाद ही मैंने उसे मारने का प्लान बनाया और जशपुर शॉपिंग कराने के बहाने ले जा रहा था। हम दोनों अपनी-अपनी स्कूटी से थे। इस बीच जब हम दोनों श्रीनदी पुल के पास पहुंचे, तब मैंने उसे रोक लिया। उससे पूछा कि तुम किससे बात करती हो। इसके बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर मैंने अपने पास जो कुल्हाड़ी रखा था। वो बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सिख यूथ सेवा समिति भिलाई द्वारा एक और कन्या...

भिलाई। सिख यूथ सेवा समिति भिलाई ने एक बार फिर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर एक सिख कन्या...

वन नेशन-वन इलेक्शन अभियान के तहत भिलाई में एक...

भिलाई। भिलाई में वन नेशन- वन इलेक्शन अभियान के तहत एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच...

भिलाई में बांग्लादेशी घुसपैठियों की किसने मदद की? दुर्ग...

भिलाई। भिलाई में बीते कुछ दिनों में 3 बांग्लादेशी घुसपैठी पकड़े गए है। जिसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। अवैध तरीके से...

पंडरिया विधायक ने किया निर्माण एवं विकास कार्यों का...

रायपुर। पंडरिया विधानसभा को विकसित और समृद्ध बनाने एवं एक आदर्श विधानसभा के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए विधायक भावना बोहरा लगातार...

ट्रेंडिंग