दुर्ग संभाग की हॉकी प्लेयर गीता यादव की बड़ी छलांग: संघर्ष की कहानी से बनाईं अपनी पहचान… हॉकी इंडिया लीग में चयन, HIL में चमकेगी छत्तीसगढ़ से पहली महिला खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। छत्तीसगढ़ की होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव का चयन आगामी दिसंबर में होने वाली हॉकी इंडिया लीग (HIL) के लिए हुआ है। यह लीग 7 साल के अंतराल के बाद पुनः प्रारंभ हो रही है और पहली बार महिला वर्ग में भी इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों जैसे सूरमा हॉकी क्लब, श्राची रहर बंगाल टाइगर्स, और ओडिशा वॉरियर्स के बीच मैच खेले जाएंगे।

गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की निवासी हैं। उन्होंने अपने हॉकी करियर की शुरुआत राजनांदगांव हॉकी स्टेडियम से की, जहाँ उन्होंने तीन साल तक हॉकी की बारीकियां सीखी। इसके बाद उनका चयन खेलो इंडिया सेंटर, बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ। गीता ने पिछले वर्षों में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें 10वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता, 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता, और 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता शामिल हैं।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते गीता का चयन जूनियर इंडिया कोर टीम के लिए भी हुआ था, और वर्तमान में वह बैंगलोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। गीता यादव हॉकी इंडिया लीग (HIL) में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। गीता के चयन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके अलावा, राजनांदगांव के सभी हॉकी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने भी गीता को शुभकामनाएं दी हैं। गीता यादव के इस महत्वपूर्ण चयन से न केवल छत्तीसगढ़ हॉकी को मान मिला है, बल्कि यह अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। उनकी सफलता से राज्य में हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ेगा, और नए खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...