रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का वादा किया है। साथ ही धान की कीमत 3100 रुपये देने का वादा किया है। भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही किसान इस वादा के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। अब छत्तीसगढ़ सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी करेगी। धान खरीदी का आदेश 1 नवंबर 2023 से ही मान्य हो गया है। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी अब निर्धारित पात्रता में बेच सकेंगे। इसे लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी किया था।



