MLA देवेंद्र यादव की सुपारी मामले में बड़ा अपडेट: आरोपी अरेस्ट, SSP गर्ग के निर्देश में गठित टीम ने किया मामला का खुलासा… जानिए

भिलाई। भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव की सुपारी देने का मामला सामने आया था। जिसपर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि देवेश पाणिग्रही के द्वारा पुलिस को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि एक इंस्टाग्राम एकाउंट संचालक ANKIT-KUMAR2121 के द्वारा MLA देवेन्द्र यादव के एकाउंट में मैसेज कर बताया कि कोई The Manish Devdas Sonk नाम के इंस्टाग्राम आई डी धारक व्यक्ति ने MLA देवेन्द्र यादव को मारने के संबंध में बातचीत किया है। जिस पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्र 62/2024 धारा 506 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 506 भादवि की तहत की गई है।

मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर व थाना प्रभारी भिलाई नगरके नेतृत्व में एक टीम बनाकर सूक्ष्मता से जांच हेतु एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा मामले के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच उपरांत ये तथ्य मिले की अंकित व सत्या आपस में परिचित है दिनाक 17/1/24 को शाम में दोनों अपने घर से लड़ाई कर निकले बीच में मनीष सोनकर नामक व्यक्ति से लिफ्ट लिए। जहां तीनों गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे व मस्ती मज़ाक़ में आपस में बातचीत कर रहे थे । आरोपी मनीष सोनकर द्वारा प्रथम दृश्य loose talk किया जाना प्रतीत हो रहा है। गवाहों से पूछताछ में किसी भी प्रकार की फिरौती या साजिश जैसा गंभीर तथ्य प्रकाश में नहीं आया है।

बताय गया कि, अंकित बचपन से मानसिक इलाज चल रहा है वह पॉलीटैक्निक कॉलेज में 5th सेमेस्टर का छात्र है उसका पिछले चार पेपर में बैक लगा हुआ है अगर वह थोड़ा बढ़ा कर यह बात बताएगा तो विधायक देवेंद्र यादव जी के क़रीब हो जाएगा व उसका बैक भी क्लीयर हो जाएगा उक्त तथ्य सामने आए है। अभी तक के विवेचना में किसी भी गिरोह या फिरौती की बात सामने नही आयी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण की अग्रीम विवेचना की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...