ब्रेकिंग: तेज रफ्तार से आ रहा था बाइक सवार… विधानसभा स्पीकर के काफिले से हुई टक्कर… मौके पर ही मौत, बिलासपुर से रायपुर जाते समय हुआ हादसा

रायपुर। विधानसभा स्पीकर चरण दास महंत की पायलेटिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम गोपाल दास था, जो नांदघाट का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रॉन्ग साइड से जाकर काफिले में शामिल गाड़ी से टकरा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष का काफिला बिलासपुर से रायपुर जा रहा था। अभी वे नांदघाट क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचे ही थे कि अचानक तेज रफ्तार में सामने से एक बाइक सवार आ गया। इस दौरान काफिले में चल रहे पेट्रोलिंग वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और सवार उछलकर दूर जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त बाइक को वहां से हटवाया। बाइक सवार युवक की पहचान नांदघाट के ही ग्राम करमसेन निवासी गोपाल दास निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...