BJP से चुनाव लड़ने वाले नेताजी और छोटे भाई की दादागिरी: शराब खरीदने गए युवक की जोरदार पिटाई…दोनों आरोपियों की खोजबीन में लगी दुर्ग पुलिस

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड 36 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहा युवक और उसके भाई ने दबंगई दिखाते हुए शराब खरीदने गए युवक की जोरदार पिटाई कर दी। घटना में पुलिस ने धारा 294, 506 बी,323,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

– उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम जोरातराई मिलन चौक निवासी गिरधारी जाल ने शिकायत किया है को 10 जून की रात 9.55 बजे अपने दोस्त डाकेश कुमार के साथ जोरातराई स्थित शराब दुकान में गया था।
– शराब दुकान खुला होने से पीड़ित शराब खरीदने गया हुआ था।
– लेकिन दुकान के भीतर से सुभाष चौक डुण्डेरा निवासी लाला साहू ने शराब दुकान के भीतर से पीड़ित के साथ गाली गलौज कर रहा था।

– इस बात पर पीड़ित ने विरोध किया तब आरोपी का भाई वार्ड 36 से निकाय चुनाव में पार्षद के लिए भाजपा प्रत्यशी रहा दुर्गेश साहू के साथ मिलकर पीड़ित का टी शर्ट फाड़ दिया।

– इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दिया।
– शराब दुकान खुले होने के बाद भी पीड़ितों को शराब दुकान बन्द होने की जानकारी देकर डंडे से मारपीट करने कर जांघ में भी चोट पहुंचाया है।
– विवाद को शांत कराने पहुचे डाकेश कुमार को बेरहमी से डण्डा एवं हाथ मुक्का से दोनों भाई मारने लगे।

– घटना की जानकारी देने दोस्त के परिजन के यहां देने गिरधारी गया।
– तुरंत डाकेश के परिजन शराब दुकान पहुच गए लेकिन तब तक दोनो आरोपी लाल उर्फ होमेन्द्र और दुर्गेश साहू मौके से फरार हो गए।

– डाकेश को डायल 112 से उतई लाकर भर्ती करवाये जहाँ उपचार के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
– घटना में दोनो पीड़ितों मो अंदरूनी चोट और डाकेश कुमार के दांये हाथ बांये जांघ घुटना पीठ में चोटें आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...