भिलाई में ट्रेन की बोगी में लगी आग: कोयले लेकर जा रही थी ट्रेन…मच गया था हड़कंप, तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

भिलाई। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में बीती रात एक कोयले से भरी मालगाड़ी में आग लग गई थी। ट्रेन भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में रूकी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना देरी किए आग बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और यह ऑपरेशन सफल रहा। आग कैसे लगी है? इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में देर रात की घटना
– अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के पास देर रात आया फोन
– भिलाई नगर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन भिलाई नगर में कोयले की बोगी में आग लगी की सूचना पर अग्निशमन दल को तत्काल रवाना किया गया

– वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी ही सावधानी पूर्वक ट्रेन के बोगी पर चढ़कर आग पर काबू पाया
– आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है

– आग लगने से हड़कंप मच गया था
– अग्निशमन कर्मी धनु यादव, संतोष मढरिया, नरोत्तम टंडन ,रामनाथ कुर्रे ने बुझाई आग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...