खुर्सीपार में BJP की सभा: उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय के लिए किया प्रचार… बड़ी संख्या में महिलाऐं हुए शामिल

भिलाई। भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। खुर्सीपार में भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष और पार्षद दया सिंह ने खुर्सीपार में पाण्डेय का प्रचार का बीड़ा उठा लिया है। गुरुवार को खुर्सीपार में महिलाओं की बड़ी सभा हुई। खुर्सीपार जोन-3 इलाके में आयोजित सभा में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की ओर से यह चुनावी सभा आयोजित कराई गई थीं। जिसमें भिलाई नगर प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय शामिल हुए।

उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पहले सभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगा और प्रेमप्रकाश पांडेय को फिर से विधानसभा सदन भेजने का संकल्प लिया। महिलाओं ने संकल्प लिया है कि आने वाले 17 नवंबर को मतदान करेंगे। भाजपा को फिर से लाने का संकल्प लिया है। दया सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। विकास के नाम पर ढकोसला हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस की सरकार झूठ फरेब की सरकार है। लोगों ने मन बना लिया है। अब नहीं सहिबो, बदल के रहिबो नारे के साथ लोगों ने दया सिंह के साथ भाजपा का समर्थन किया है। विधानसभा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में मोदी जी की गारंटी है। विश्वास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास होगा। महिलाओं को साल में 12000 रुपए मिलेगा। इससे महिलाओं को बल मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...