मिशन-2023 के लिए आज भिलाई में बनेगी भाजपा की रणनीति: डी. पुरंदेश्वरी के साथ संगठन के आलानेता होंगे शामिल…चौहान इंपेरियन में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर सबकी नजर

भिलाई। आज भिलाई में भाजपा के दिग्गज नेता इकट्‌ठा हो रहे हैं। आज नेहरू नगर बायपास किनारे स्थित चौहान इंपेरियन एंड रिसॉर्ट में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है।

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय डी. पुरंदेश्वरी शामिल होने वाली हैं। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन से लेकर संगठन के आला नेता इस बैठक में शामिल होने आ रहे हैं।

भाजपा कोर ग्रुप के नेता भी बैठक में शामिल होकर अपनी बातें रखेंगे। चूंकि, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद ये पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। जिसमें प्रदेशभर के भाजपा नेता शामिल होंगे।

बताया गया कि, बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर संगठन के नेता शामिल होने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने जनता से की...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से भेंट मुलाक़ात की।...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग में...

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि और पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक रक्तदान शिविर...

दुर्ग लोकसभा के ग्राम पतोरा में “तिरंगा यात्रा” का...

दुर्ग। आपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के शान में छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में दिनांक...

दुर्ग में कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन: मनरेगा में मजदूरों...

दुर्ग। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अगुवाई में हजारों की संख्या में ग्रामीण झउआ, घमेला, रापा मजदूरी सामग्री लेकर मनरेगा चालू कर...

ट्रेंडिंग