छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक: रायपुर के निजी अस्पतल में एडमिट है संपत अग्रवाल… स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल मिलने पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संपत अग्रवाल को हार्ट अटैक आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें राजधानी रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार संपत अग्रवाल का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें देर रात रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया है। शुक्रवार की रात उन्हें बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। इसके बाद संपत अग्रवाल का इलाज बालाजी अस्पताल के डॉ. देवेंद्र नायक और उनकी टीम की निगरानी में किया जा रहा है।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायक संपत अग्रवाल से मिलने बालाजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर देवेंद्र नायक से स्वास्थ्य की अपडेट ली व संपत अग्रवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...