बदलाव के बीच भाजपा में जिलेभर के भाजपाइयों को दी गई कई अहम जिम्मेदारी… भिलाई में प्रमोद अग्रवाल, अवधेश चौहान और मनोज की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष ने ली बैठक

भिलाई। इन दिनों भाजपा में लगातार परिवर्तन की लहर है। उच्च पदों पर आसीन नेताओं को बदला जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बदला गया है। उनके स्थान पर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि कई जिलों में जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसमें भिलाई समेत 15 जिलों की सूची बनाने की बात सामने आई है। अब माना जा रहा है कि इस सूची को आउट होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। क्योंकि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम करने जा रही है। तकरीबन 15 दिनों तक विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस काम के लिए प्रदेश संगठन की ओर से जिले के भाजपा नेताओं को दायित्व दिया जा रहा है।


दो दिन पहले ही यह सूची आई है। इस सूची में अलग-अलग जिलों के नेताओं के नाम है। जिन्हें संयोजक और सह-संयोजक बनाया गया है। भिलाई भाजपा में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य आयोजित करने के लिए संयोजक और सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है उनमें प्रमोद अग्रवाल, अवधेश चौहान और मनोज तिवारी है। प्रमोद अग्रवाल भिलाई भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्हें इस कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जिला मंत्री अवधेश चौहान को सह-प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी को सह-प्रभारी बनाकर रखा गया है। भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर )से शुरुआत कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती (02 अक्टूबर) तक इन 15 दिनों की अवधी को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बैठक आहुत की। आज की बैठक में जिलाध्यक्ष के द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सहप्रभारी जिलामंत्री अवधेश चौहान,कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी को निर्देशित किया गया कि वे सभी इन पंद्रह दिनों में भिलाई जिला के सभी दसो मंडलो में होंने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सम्पन्न कराए।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने निर्देशित किया कि सेवा पखवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम में मंडल स्तर पर भी सेवा पखवाड़ा प्रभारियों की नियुक्ति की जाए जिससे सभी मंडलो में सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हो सके।17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक इन पंद्रह दिनों में भिलाई जिला के सभी दस मंडलो में नियुक्त किये गए सेवा पखवाड़ा प्रभारियों की देखरेख में अलग अलग सेवाकार्य के कार्यक्रम होंगे।इस दौरान सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी सभी मंडलो में प्रवास पर रहेंगे।आज बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जिलामंत्री अवधेश चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आई टी सेल संयोजक संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा सोशल मीडिया ज़ाकिर हुसैन भाजयुमो अध्यक्ष शरद सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी अनसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी महिला मोर्चा महामंत्री स्वाति साहू चिकित्सा संयोजक डॉ अनुज खरे शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जसविंदर सिंह स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक विनोद देवांगन अनूसूचित जनजाति सहसंयोजक गजेंद्र ठाकुर, एनजिओ प्रकोष्ठ सहसंयोजक दिनेश कुमार पांडेय,मिथलेश वर्मा,उत्तम साहू,अजित सिंह,प्रदीप साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग