छत्तीसगढ़: क्रॉस वोटिंग मामले में भाजपा की बड़ी कार्रवाई… 6 साल के लिए 5 पार्षद निष्कासित…

मुंगेली। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कार्रवाई किया है। क्रॉस वोटिंग मामले में बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पार्षद मोहित बंजारे, संतोषी मोना नागरे, सोनी जांगड़े और मोतिम बाई सोनकर को पार्टी से बाहर किया गया है।

वहीं एक बीजेपी युवा नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि भाजपा के बहुमत व कब्जा वाले नगरपालिका में उपचुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने और क्रॉस वोटिंग से जमकर बवाल मचा था। कांग्रेसियों से सांठगांठ कर नगरपालिका में भाजपा अध्यक्ष को हटाने और पार्टी में अनुशासन हीनता के आरोप में यह कार्रवाई हुई।

बता दें कि भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष संतु सोनकर को भ्रष्टाचार के मामले में पद से बर्खास्त करने के बाद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमेंद्र गोस्वामी ने बाजी मार ली थी, जिन्होंने भाजपा की गायत्री देवांगन को 8 वोटों से हरा दिया है। 22 पार्षदों वाले इस नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी को 13 और बीजेपी प्रत्याशी को सिर्फ 5 मत ही मिले हैं। जबकि इस नगर पालिका में बीजेपी के 11 पार्षद थे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...