भाजपा निकालेगी महतारी हुंकार महारैली: तैयारियों को लेकर BJP महिला मोर्चा की बैठक संपन्न…जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला ने कहा- भूपेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में महारैली का आयोजन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के 03 नवंबर को बिलासपुर में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ महतारी हुंकार महारैली निकालेगी। इस रैली में शामिल होने हेतु की जाने वाली तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक रखी गयी। महतारी हुंकार रैली के तैयारी की विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा की गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला ने बताया कि यह रैली भूपेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बदहाल है। महिलाओं पर यौन अत्याचार, उत्पीड़न, अपहरण में वृद्धि हो रही है।

शांति और समृद्धि का प्रतीक छत्तीसगढ़ आज आपराधिक तत्वों का गढ़ बन चुका है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में झूठे वादों के सहारे सत्तासीन हुई कांग्रेस की झूठी सरकार की विदाई का समय तय हो गया है। 03 नवंबर को होने वाले महतारी हुंकार रैली के लिए बनाई गई रणनीति को मीडिया से साझा करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला एवं महामंत्री स्वाति साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे जिले भर को इसकी जानकारी देने के लिए योजना बनाई गई है।

_रणनीति के तहत 7 से 11 अक्टूबर तक मंडल एवं बूथ स्तर पर रसोईया, स्वसहायता समूह, बिहान, विधा मितान, रेडी टू इट, आंगनबाड़ी मितानिनों, सामाजिक संगठनो में कार्यरत बहने,अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में आमंत्रित करना
_महतारी हुंकार रैली का पोस्टर चिपकाना, वॉल पेंटिंग, घर-घर तथा बाजारों में जाकर नारे वाले पाम्पलेट बांटना जुलुश निकालना एवं जनजागरण अभियान
_14 से 15 अक्टूबर तक तहसील स्तर पर रैली निकालना स्थानीय स्तर पर निवासरत कांग्रेस विधायक या नेता के घर के सामने हल्ला बोल घेराव करना
_तहसीलदार को ज्ञापन सौपना


_18 से 19 अक्टूबर तक जिला स्तरीय कार्यक्रम
_28 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय सभी मोर्चा प्रकोष्ठों एवं भाजपा मुख्य संगठन को साथ मे लेकर स्कूटी रैली निकालना
_03 नवंबर को सोशल मीडिया में महतारी हुंकार नारो के साथ अपनी आईडी पर बहनों को रैली हेतु आह्वान करना
इन सब की तैयारी के संबंध में कार्ययोजना बनाई गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...