बड़ी खबर: गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दो पुरस्कारों का किया ऐलान… हबीब तनवीर और अनुपम मिश्र के नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड… जानिए किस लिए मिलेगा ये अवॉर्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर शहीद स्मारक भवन में आयोजित गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान घोषणा की, तनवीर के नाम से राज्य सरकार अवॉर्ड देगी। रंगकर्मियों को हबीब तनवीर अवॉर्ड दिया जाएगा। वाटर रिचार्जिंग के लिए अनूप मिश्र अवॉर्ड राज्य सरकार देगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य मौजूद थे।

‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम में आशीष सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सोनाखान 1857’ और आमिर हाशमी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जोहार गांधी’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधीजी ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने, हमारी ऋषि परम्परा और गांधीजी की यही सीख है। उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे। युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। 20 लाख क्विंटल गर्मी कंपोस्ट हम बना चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा 8,500 खाद बनाने की फैक्टरी हमारे यहां हैं। पराली प्रदूषण से बचने के लिए किसानो से पैरा दान की अपील की। प्रदेश में नौजवान जैविक कृषि से जुड़कर लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं । मेहनत और समर्पण से स्व-रोजगार गढ़ना और स्वावलंबी बनना गांधी जी का रास्ता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...