दुर्ग में BJP कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन: निगम ऑफिस के सामने करवाया मुंडन… रितेश शर्मा ने शहर सरकार के खिलाफ दर्ज किया अपना विरोध… जानिए कारण; देखिये Video

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के सामने भाजपा ने आज अनोखा प्रदर्शन किया है। बीजेपी कार्यकर्ता रितेश शर्मा ने मुंडन करवाकर शहर के रुके हुए विकास कार्यों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया है। रितेश शर्मा ने शहर सरकार पर हमला करते हुए बताया कि, इन 3 सालों में किसी भी प्रकार का कोई भी निर्माण कार्य शहर की सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

रितेश शर्मा ने कहा कि, जनता की सुविधाओं का ध्यान बिल्कुल नहीं है, यह सिर्फ अपने विधायक के पीछे ही घूमने का काम कर रहे हैं, शहर का सबसे व्यवस्थित और सबसे सुंदर सड़कों में से एक गौरव पथ की गौरव ही खत्म हो गई है,सड़क के दोनों ओर गड्ढे करके छोड़ दिया गया है ना उसे भरने का काम हो रहा है ना ही सौंदर्यकरण का कोई काम हो रहा है।

रितेश शर्मा ने कहा कि, वार्ड 32 का पार्षद होने के नाते आज तक इस वार्ड में भी एक ईटा तक नहीं रखा है और तो और युवा पार्षद और महापौर होने के नाते युवाओं को आश्वासन दिया गया कि उन्हें सेहत बनाने जिम की सुविधा दिया जाएगा, लेकिन आज तक उनका यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ है, जब भी स्थिति अपने ही वार्ड में है तो पूरे दुर्ग शहर का हाल क्या होगा,आज के प्रदर्शन के बाद अगर दुर्ग की दुर्दशा नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे।

देखिये Video :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...