कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा का वार: दुर्ग जिलाध्यक्ष वर्मा बोले- फिर एक झूठ का पुलिंदा तैयार… प्रदेश की जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के चक्कर में नहीं आएगी

दुर्ग। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतक्रिया दी है। दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस का यह घोषणा पत्र वास्तव में ठगी पत्र है। पिछले घोषणा पत्र की 70 फीसदी से भी अधिक घोषणाओं को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है। यहां तक कि उसकी चर्चा भी इस नए घोषणापत्र में नहीं की है। कांग्रेस अपने वादे से हमेशा मुकरती रही और कहती रही कि हमने तो ऐसा कोई वादा किया ही नहीं है। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है।

वर्मा ने कहा कि पिछली बार महतारी सम्मान राशि 500 रूपए देने का वादा था, लेकिन किसी को दिया नहीं। वर्तमान के कांग्रेस घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं है। भारतीय जनता पार्टी 12 हजार रूपए महिलाओं को हर वर्ष देगी और अपने 5 साल के कार्यकाल में पूरे 60 हजार रूपए प्रदेश की महिलाओं को भाजपा देने वाली है। भाजपा 500 रूपए में प्रदेश की महिलाओं को सिलेंडर देने वाली है।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि, पिछली बार प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वालों के मुंह में अब ताला लगा हुआ है चूंकि यह घोषणा पत्र अकबर ने बनाया है तो उनसे उम्मीद भी नहीं थी कि वह रामलला के दर्शन कराएंगे। भारतीय जनता पार्टी ही रामलला का दर्शन कराएगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र ने यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस की एक बहुत बड़ी हार होने जा रही है और कांग्रेस के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसी प्रकार विकास का कोई रोडमैप नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के लिए सब्सिडी का ऐलान किया है ऋणमुक्त ब्याज की बात कही है। जबकि कांग्रेस की घोषणा पत्र में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है महिलाओं के लिए भी कुछ भी नहीं है।

जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा कि, भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 प्रति मानक बोरा भुगतान करने की घोषणा की है इसके साथ-साथ चरण पादुका एवं अन्य योजनाएं भी लागू करेगी। यह भी कांग्रेस से बेहतर एक रोड मैप है। भाजपा ने अस्पताल बनाने की बात कही है, वहीं कांग्रेस ने इस पर भी कोई रोड मैप नहीं बनाया। भाजपा विकास का एक पूरा खाका तैयार कर घोषणा पत्र लेकर आई है जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ ऐसी घोषणाएं है जो पिछली बार थी, और आज तक पूरी नहीं हो पाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...